Rajasthan Income Certificate Status | राजस्थान आय प्रमाण पत्र का स्टेटस कैसे चेक करे  

Rajasthan Aay Praman Patra Status: आय प्रमाण पत्र किसी भी राज्य के नागरिक के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है| इसका उपयोग स्टूडेंट्स द्वारा किसी संस्थान में प्रवेश पाने हेतु, छात्रवृत्ति आवेदन में, सरकारी नौकरी के फॉर्म भरने में तथा सामान्य नागरिकों को सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने में इसके अलावा भी कई जगह इसकी आवश्यकता पड़ती रहती है| इसी कड़ी में आज हम बात कर रहे है, राजस्थान आय प्रमाण पत्र के बारे में जो कि यहाँ के लोगों के लिए के लिए राजस्व विभाग द्वारा जारी होता है| यदि आप भी राजस्थान के निवासी है, और आय प्रमाण के लिए आवेदन कर चुके है, या फिर राजस्थान आय प्रमाण पत्र का स्टेटस कैसे चेक करे, इसके बारे में जानना चाहते है, तो यहाँ इसकी जानकारी से अवगत करा रहे है|     

rajasthan aay praman patra

eMitra Rajasthan Income Certificate Overview 

योजना का नाम राजस्थान आय प्रमाण पत्र योजना 
लाभार्थी राजस्थान के सभी नागरिक  
Helpline Number 1800-180-6127,  181 
Rajasthan Income Certificate Status Online (ऑनलाइन) 
Official Website www.emitra.rajasthan.gov.in/emitra/home 
E Mail ID helpdesk.emitra@rajasthan.gov.in  

योग्यता  

  • आवेदनकर्ता भारत का नागरिक होना चाहिए| 
  • व्यक्ति राजस्थान मूल निवासी होना चाहिए|  
  • लाभार्थी को अन्य किसी देश की नागरिकता नहीं प्राप्त होनी चाहिए| 

दस्तावेज  

  • जाति प्रमाण पत्र 
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र  
  • Jan Aadhar Card 
  • Latest Electricity Bill/ Telephone bill / House Tax 
  • प्रधान, BDC या फिर स्थानीय पार्षद द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र|    
  • E Mail Address    
  • Mobile Number       
  • New Passport Size Photo 

राजस्थान आय प्रमाण पत्र का स्टेटस कैसे चेक करे  

  • Rajasthan Income Certificate Status Check करने के लिए सर्वप्रथम आपको ई मित्र राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://emitra.rajasthan.gov.in/emitra/home पर लॉगिन करना होगा|  
  • अब होम पेज पर ट्रांजैक्शन आईडी, रसीद नंबर और जन आधार नंबर के ऑप्शन में जाना होगा| 
  • इनमें से तीनों ऑप्शन में से किसी एक की जानकारी सही – सही भरनी होगी| 
  • अब दर्ज किये गए नंबर के बाद Search ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा| 
  • इसके बाद आपके समक्ष राजस्थान इनकम सर्टिफिकेट का स्टेटस खुलकर आ जायेगा| 
  • इस तरह से आप आसानी से राजस्थान इनकम सर्टिफिकेट की स्थति चेक कर पाएंगे| 

Rajasthan Income Certificate के लिए आवेदन कैसे करे   

  • राजस्थान आय प्रमाण आवेदन के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान www.emitra.rajasthan.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा| 
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गई आवेदक से सम्बंधित जानकारी (प्रार्थी का नाम, पिता का नाम, निवास स्थान का पूर्ण पता, गांव/शहर, तहसील, जिला, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, उम्र, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति उपजाति) को सही – सही भरें|  
  • अब मांगे गए दस्तावेजों को साथ में संलग्न कर दें| 
  • अब अपने जिले के राजस्व विभाग या फिर सम्बंधित तहसील में जमा कर दें| 
  • अब सभी दस्तावेजों और जानकारी को सही प्राप्त करने पर सम्बंधित अधिकारी आपका आय प्रमाण पत्र जारी कर देगा, जिसे आप ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते है| 
  • इस तरह से राजस्थान आय प्रमाण के लिए आवेदन आसानी से कर सकते है| 

राजस्थान इनकम सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करे  

  • Rajasthan Income Certificate Dwonload करने के लिए सबसे पहले राजस्थान ई मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ| 
  • अब होम पेज पर “Download Certificates” का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आप क्लिक करे| 
  • अब यहाँ आप “Transaction ID” और “Jan Aadhar Number” भरे| 
  • इसके बाद आपको अब “Get Details” ऑप्शन पर क्लिक कर देना है| 
  • अब आपके सामने “Rajasthan Income Certificate Dwonload” होकर सामने आ जायेगा| 
  • इस तरह बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप राजस्थान इनकम सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है|   

FAQ 

राजस्थान आय प्रमाण पत्र की वैधता कितने दिनों की होती है? 

राजस्थान आय प्रमाण पत्र की वैधता 6 माह से 1 वर्ष तक होती है| 

Rajasthan Income Certificate कहाँ से बनवाएं? 

राजस्थान इनकम सर्टिफिकेट सम्बंधित तहसील या फिर राजस्व विभाग से बनवा सकते है| 

राजस्थान आय प्रमाण पत्र कितने दिन में बनवा सकते है?

राजस्थान आय प्रमाण पत्र को बनवाने में 7 से 15 दिनों तक का समय लगता है|

Munendra Singh

Chief Blog Editor

सरकारी योजनाओ पर हिंदी ब्लॉग्गिंग का 8 वर्षो का अनुभव, MA from Lucknow University