UK Domicile Certificate Status | eService उत्तराखंड स्थाई निवास प्रमाण पत्र की स्थिति कैसे देखें  

UK Domicile Certificate Status Check Online: भारत में निवास प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक माना जाता है, इसे Domicile Certificate भी कहते है| इससे प्रमाणित होता है, आप मूल रूप से किस राज्य के स्थाई निवासी है| इसी कड़ी में आज हम चर्चा कर रहे है, उत्तराखंड स्थाई निवास प्रमाण पत्र के बारे में, क्योंकि इसका प्रयोग सरकारी नौकरी, छात्रवृत्ति, और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पाने हेतु उत्तराखंड राज्य में निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता देखने को मिलती है| यह प्रमाण पत्र राज्य का कोई भी नागरिक पाने का हकदार होता है, लेकिन वह कम से कम 5 वर्ष से उत्तराखंड का मूल निवासी रहा हो| यदि आप भी उत्तराखंड राज्य के मूल निवासी है, और यह दस्तावेज प्राप्त करना चाहते है, तो यहाँ e-Service पोर्टल पर उत्तराखंड स्थाई निवास प्रमाण पत्र की स्थिति कैसे पता करे, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई है| 

uk niwas praman patra

e Service UK Domicile Certificate Status Overview   

योजना का नाम उत्तराखंड स्थाई निवास प्रमाण पत्र योजना 
लाभार्थी उत्तराखंड राज्य के सभी नागरिक 
Helpline Number 1352608330,  1905 
UK Domicile Certificate Status Online 
Official Website www.eservices.uk.gov.in/ 
E Mail ID jdtech-itda@uk.gov.in  

योग्यता  

  • आवेदनकर्ता भारतीय होना जरूरी है| 
  • लाभार्थी का उत्तराखंड राज्य का कम से कम 5-10 वर्ष का स्थाई निवासी होना जरूरी होगा| 
  • उत्तराखंड मतदाता सूंची में  नाम होना अनिवार्य है| 
  • व्यक्ति किसी दूसरे देश की नागरिकता नहीं रखता हो| 
  • किसी अन्य राज्य की महिला यदि उत्तराखंड के किसी व्यक्ति के साथ विवाहित हो जाती है, तो वह यहाँ की नागरिकता प्राप्त सकती है| 

दस्तावेज  

आवश्यक डाक्यूमेंट्स  

  • आवेदक की फोटो 
  • भूमि रजिस्ट्री (जिसमें निवास से संबंधित डाक्यूमेंट्स में 15 साल से निवासी होने का प्रूफ हो) 
  • शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र  
  • बिजली या पानी का बिल (Latest) 

वैकल्पिक डाक्यूमेंट्स  

  • खतौनी की प्रति 
  • House Tax 
  • नगर निगम का मूल्यांकन 
  • Electricity Bill 
  • Water Bill 
  • Bank Passbook 
  • Gas Connection  
  • परिवार रजिस्टर की नक़ल  

eService उत्तराखंड स्थाई निवास प्रमाण पत्र की स्थिति कैसे देखें  

  • UK Domicile Certificate का ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए eService उत्तराखंड  के अधिकारिक पोर्टल www.eservices.uk.gov.in/ पर जाएँ| 
  • इसके बाद Home Page पर “Know Application Status” के विकल्प पर क्लिक करे| 
  • अब “Enter Application Number” वाले भाग में एप्लीकेशन नंबर दर्ज करे| 
  • इसके बाद “Search” विकल्प पर क्लिक करे| 
  • इसके बाद उत्तराखंड स्थाई निवास प्रमाण पत्र का स्टेटस आपके सामने आ जायेगा| 
  • इस तरह से आप आसानी UK Domicile Certificate के आवेदन की स्थिति का पता लगा सकते है| 

UK Domicile Certificate Online Registration @eservices.uk.gov.in  

  • उत्तराखंड निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने करने हेतु सर्वप्रथम eservices.uk.gov.in पर विजिट करे| 
  • अब “Sign up” के बाद अपनी User ID और Password डालकर Login करे| 
  • इसके उपरांत आपको “Request New Application” विकल्प को चुने| 
  • अब “Revenue Department” विकल्प को चुने| 
  • अब यहाँ आपको “Domicile Certificate” के विकल्प को चुनना होगा| 
  • इसके बाद आवेदक की फोटो तथा मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें| 
  • अब नए पेज पर आवेदक से सम्बंधित जानकारी (प्रार्थी का नाम, पिता का नाम, निवास स्थान का पूर्ण पता, गांव/शहर, तहसील, जिला, जन्म दिनांक, उम्र, लिंग, धर्म, जाति) सभी विकल्पों को भरें| 
  • इसके बाद आपको “Submit” विकल्प को चुनना होगा| 
  • अब आपको “एप्लीकेशन आईडी रिसिप्ट” प्राप्त हो जाएगी| 
  • इस प्रकार से UK Domicile Certificate के लिए आवेदन कर सकते है|  

UK Domicile Certificate Download कैसे करे  

  • उत्तराखंड अधिवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड हेतु सर्वप्रथम e Service पोर्टल उत्तराखंड पर जाए| 
  • अब Home Page पर “Download Certificates” के विकल्प को चुनें| 
  • अब यहाँ आपके फॉर्म में दर्ज “मोबाइल नंबर” इंटर करे| 
  • इसके बाद Verify OTP पर क्लिक करे| 
  • अब इसमें आपके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करे|  
  • इस तरह से आप UK Domicile Certificate Download कर पाएंगे| 

FAQ  

UK Domicile Certificate की फीस कितनी लगती है? 

उत्तराखंड सरकार द्वारा इसके लिए 30 रूपये देय शुल्क रखा है| 

उत्तराखंड निवास प्रमाण पत्र बनवाने में कितने दिनों का समय लगता है? 

उत्तराखंड निवास प्रमाण पत्र बनवाने में लगभग 7 से 15 दिनों का समय लगता है| 

Munendra Singh

Chief Blog Editor

सरकारी योजनाओ पर हिंदी ब्लॉग्गिंग का 8 वर्षो का अनुभव, MA from Lucknow University