UP Income Certificate Status | eDistrict उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र स्थिति कैसे चेक करे  

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र: आय प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति की वार्षिक आय की जानकारी दी जाती है, जिसे राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है| इस आय प्रमाण पत्र के आधार पर ही प्रदेश के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है| यदि आप की आय बहुत कम है, तो आप मुफ्त राशन कार्ड योजना, आयुष्मान योजना, ई श्रम योजना, आवास योजना, तथा अन्य लाभकारी योजनाओं में सीधा लाभ प्राप्त कर सकते है| यह दस्तावेज सरकार द्वारा समबन्धित तहसील से प्राप्त कर सकते है| यदि आप भी UP Income Certificate के लिए आवेदन कर चुके है, तो यहाँ eDistrict उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र स्थिति कैसे चेक करे, इसके बारे में विस्तार से बता रहे है|     

income certificate status

UP Aay Praman Patra Status

योजना  उत्तर प्रदेश आय प्रमाणपत्र
संस्था का नाम सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश    
लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य के SC, ST तथा OBC वर्ग के नागरिक  
Helpline Number 0522 – 2304706  
Income Certificate Status Online  
आधिकारिक वेबसाइट www.edistrict.up.gov.in/  
E Mail ID ceghelpdesk@gmail.com  

   डाक्यूमेंट्स    

  • निवास प्रमाण पत्र  
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र 
  • प्रधान, BDC या पार्षद द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र|   
  • E Mail ID  
  • मोबाइल नंबर     
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो    

योग्यता 

  • उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होने पर, कोई भी व्यक्ति आवेदन का पात्र माना जायेगा| 
  • व्यक्ति की आय मानक आय से अधिक नहीं होनी चाहिए| 
  • व्यक्ति की आय तथा कृषि आय को जोड़कर जारी किया जाता है| 
  • व्यक्ति की वार्षिक आय की गणना की जाती है| 

eDistrict उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र Status कैसे चेक करे  

  • eDistrict पोर्टल पर उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र स्थिति चेक करने के लिए edistrict.up.gov.in पर लॉगिन करे| 
  • अब आपको होम पेज पर “Track Status” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|  
  • इसके बाद आपको “Application Number” को डालना होगा। 
  • इसके बाद “सर्च वाले निशान” पर क्लिक कर दें| 
  • इस तरह आपके आय प्रमाण पत्र का स्टेटस आपके सामने आ जायेगा| 

Uttar Pradesh Income Certificate Download   

  • UP Income Certificate Download करने के लिए सबसे पहले edistrict की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।  
  • इसके बाद आप Login ऑप्शन में ”सिटिजन लॉगिन (ई-साथी)” के विकल्प को चुने।  
  • अब आपको Login वाले ऑप्शन में “यूजर नाम एवं पासवर्ड” दर्ज करना होगा| 
  • इसके बाद कैप्चा कोड को भरकर Submit कर दें।  
  • इसके बाद “निस्तारित आवेदन” के ऑप्शन पर Click करे।  
  • अब आपको “Income” वाले ऑप्शन को चुनना है| 
  • अब इसे डाउनलोड करने के लिए “आय प्रमाण पत्र” वाले ऑप्शन पर क्लिक करे| 
  • इस तरह से आपका UP इनकम सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जायेगा| 

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण आवेदन कैसे करे  

  • सर्वप्रथम आवेदक को edistrict.up.gov.in पोर्टल के होम पेज पर जाना होगा। 
  • अब “लॉगिन” ऑप्शन में “सिटीजन (ई-साथी)” के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आप यूजर आईडी और पासवर्ड डालें, या फिर नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करे| 
  • अब आप नए पेज पर “प्रमाण पत्र सेवा” के ऑप्शन में जाए और आय प्रमाण पत्र के विकल्प को सेलेक्ट करे। 
  • अब UP आय प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म खुल कर आपके सामने आ जाएगा। 
  • अब फॉर्म में मांगी गई आवेदक से सम्बंधित जानकारी को सही – सही भरें| 
  • फॉर्म भरने के बाद “Submit” ऑप्शन पर क्लिक कर दें| 
  • अब आपको Registration Number दर्ज करके, फीस का भुगतान करे| 
  • इसके बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी| 

FAQ 

UP Income Certificate कितने दिनों में बन जाता है? 

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र लगभग 7 दिनों या फिर कभी कोई समस्या आने पर ज्यादा समय भी लग सकता है| 

UP Income Certificate क्या है? 

यूपी सरकार द्वारा जारी किया गया यह एक सरकारी दस्तावेज है, आय प्रमाण पत्र जो व्यक्ति की वार्षिक आय का विवरण देता है| 

Munendra Singh

Chief Blog Editor

सरकारी योजनाओ पर हिंदी ब्लॉग्गिंग का 8 वर्षो का अनुभव, MA from Lucknow University