MP e district Income Certificate: आय प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत उपयोगी दस्तावेजों में से एक माना जाता है| इसी कड़ी में हम बात कर रहे है, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को उनकी वार्षिक आय की गणना करके सत्यापन होता है, जिसके आधार पर आय प्रमाण पत्र जारी होता है| मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र में व्यक्ति की सभी प्रकार के संसाधनों से हो रही परिवार की वार्षिक आय का विवरण दिया जाता है। आय प्रमाण पत्र बैंक ऋण या आय कम होने पर अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाता है| यदि आप भी MP Income Certificate के लिए आवेदन कर चुके है, और MP e District पोर्टल पर मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र स्थिति कैसे चेक करे, इसके बारे में जानना चाहते है, तो यहाँ इसके बारे में बताया गया है|

MP Income Certificate Status
योजना का नाम | मध्य प्रदेश आय प्रमाणपत्र योजना |
संस्था | लोक सेवा प्रबंधन विभाग, मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश राज्य के सभी नागरिक |
Helpline Number | 181 |
Income Certificate Status | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | www.mpedistrict.gov.in/ |
E Mail ID | lokseva001@gmail.com |
योग्यता
- भारतीय नागरिकता प्राप्त होना अनिवार्य है|
- मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है|
- व्यक्ति को किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं प्राप्त होनी चाहिए|
डाक्यूमेंट्स
- Electricity Bill
- Cast Certificate
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- Domicile Certificate
- प्रधान, BDC या फिर स्थानीय पार्षद द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र|
- E Mail ID
- Mobile Number
- Passport Size Photo
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र स्थिति कैसे चेक करे
- MP Income Certificate का Status जानने के लिए सर्वप्रथम आप MP eDistrict पोर्टल पर जाएँ।
- इसके बाद “आवेदन की स्थिति जानें” ऑप्शन पर क्लिक करे|

- अब यहाँ आप “रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या फिर डिजिटल हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट जांचें” में से किसी एक विकल्प को चुने|
- अब इनमें से किसी एक की जानकारी को भरें|
- इसके बाद कैप्चा कोड भरें, और अब “खोजे” ऑप्शन पर क्लिक कर दें|

- इस तरह आपके आय प्रमाण पत्र का स्टेटस आपके सामने खुलकर आ जायेगा|
Madhya Pradesh Aay Praman Patra Online Registration Form
- MP Income Certificate Online रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mpedistrict.gov.in/ पर जाएँ|
- अब यहाँ आपको “लोक सेवा गारंटी पोर्टल” ऑप्शन पर क्लिक करे|
- इसके बाद “Login” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें|
- अब यहाँ आपको “ई मेल/ मोबाइल न./ यूजर आईडी फिर पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरे” अब लॉगिन कर दें|

- अब यहाँ आपको “Income Certificate Registration” यानि कि आय प्रमाण पत्र के ऑप्शन को चुनना होगा|
- यहाँ अब आपका फॉर्म खुलकर आ जायेगा, इसमें मांगी गई आवेदक से सम्बंधित जानकारी को सही – सही भरें, तथा दस्तावेजों को स्कैन के माध्यम से संलग्न करे|
- अब फीस वाले ऑप्शन में जाकर आवेदन शुल्क जमा करे|
- इसके बाद “Submit” कर दें, इस प्रकार आपके आय प्रमाण पत्र की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी|
FAQ
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र आमतौर पर जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्टर/राजस्व क्षेत्र अधिकारी/उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट या अन्य जिला अधिकारी के द्वारा सभी दस्तावेज सही प्राप्त होने पर जारी किया जाता है।
Income Certificate बनवाने के लिए 30 रुपये का आवेदन शुल्क लगता है|
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि से पूरा एक वर्ष तक मान्य होता है|

Munendra Singh
Chief Blog Editor
सरकारी योजनाओ पर हिंदी ब्लॉग्गिंग का 8 वर्षो का अनुभव, MA from Lucknow University