मध्य प्रदेश मूल निवासी प्रमाण पत्र: निवास प्रमाण पत्र किसी भी राज्य के नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है, इसी कड़ी में आज हम बात कर रहे है, मध्य प्रदेश निवास प्रमाणपत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट) की जिसका उपयोग सरकारी योजनाओं में लाभ लेने में, किसी संस्था में प्रवेश प्राप्त करने में तथा किसी अन्य कार्यों में निवास के सही सत्यापन हेतु इसका उपयोग हो रहा है| कई योजनाओं में या प्रवेश हेतु इस दस्तावेज को संलग्न करना, तथा सरकारी नौकरी के फॉर्म में संलग्न करना अनिवार्य होता है| MP Domicile Certificate आवेदक के सम्बंधित जिले की तहसील से विभागीय अधिकारीयों द्वारा जारी किया जाता है| यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य के निवासी है, और मध्य प्रदेश निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर रखा है, और MPeDistrict पोर्टल पर मध्य प्रदेश निवास प्रमाणपत्र स्थिति कैसे चेक करे, इसके बारे में जानकारी चाहते है, तो यहाँ इसके बारे में महत्वपूर्ण बाते बता रहे है|

MP Domicile Certificate Overview
योजना का नाम | मध्य प्रदेश निवास (अधिवास) प्रमाणपत्र योजना |
संस्था | लोक सेवा प्रबंधन विभाग, मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक |
Helpline Number | 181 |
MP Domicile Certificate Status | Online |
Official Website | www.mpedistrict.gov.in/ |
E Mail ID | lokseva001@gmail.com |
योग्यता
- भारतीय नागरिकता प्राप्त होना जरूरी है|
- मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है|
- न्यूनतम 5 वर्ष से मध्य प्रदेश राज्य का निवासी हो|
- व्यक्ति को किसी दूसरे देश की नागरिकता नहीं प्राप्त होनी चाहिए|
- यदि कोई महिला दूसरे राज्य की या फिर अन्य देश की है, और उसकी शादी मध्य प्रदेश राज्य के पुरुष से हो जाती है, जो मध्यप्रदेश का मूल निवासी है, तो उसे वहां का निवास (अधिवास) प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है, वह भी इसके लिए पात्र मानी जाएगी|
डाक्यूमेंट्स
- इलेक्ट्रिसिटी बिल
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- प्रधान, BDC या फिर स्थानीय पार्षद द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र|
- E Mail ID
- Mobile Number
- New Passport Size Photo
मध्य प्रदेश निवास प्रमाणपत्र स्थिति कैसे चेक करे
- MPeDistrict Domicile Certificate Status Check करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mpedistrict.gov.in/ पर जाए|
- इसके बाद आप “आवेदन की स्थिति जानें” ऑप्शन पर क्लिक करे|
- अब यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर मोबाइल नंबर डालना होगा|

- अब दिए गए कैप्चा कोड को भरें, फिर “खोजें” ऑप्शन पर क्लिक कर दें|
- इस प्रकार आप मध्य प्रदेश निवास प्रमाणपत्र स्थिति आसानी से चेक कर पाएंगे|
MP Domicile Certificate Online Application Form
- MPeDistrict पोर्टल पर Domicile Certificate का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ|
- अब “ऑनलाइन सेवा हेतु आवेदन करें” वाले ऑप्शन पर क्लिक करे|
- इसके बाद “Domicile Certificate Registration” (अधिवास प्रमाण पत्र) के ऑप्शन को चुनना होगा|
- अब अपने सम्बंधित रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन के सामने क्लिक करे, इसके बाद फॉर्म खुलकर आ जायेगा|
- अब फॉर्म में अपने से संबंधित जानकारी सही – सही भरे|
- अब आप “Choose File” वाले ऑप्शन पर जाएँ|
- इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन के माध्यम से अपलोड करना होगा|
- इसके बाद आवेदन शुल्क वाले ऑप्शन में जाकर फीस जमा करना होगा|
- आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, इसके बाद भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंट निकाल लें |
FAQ
मध्य प्रदेश निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 40 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है|
मध्य प्रदेश निवास प्रमाणपत्र जारी होने के बाद 1 वर्ष की अवधि होती है|

Munendra Singh
Chief Blog Editor
सरकारी योजनाओ पर हिंदी ब्लॉग्गिंग का 8 वर्षो का अनुभव, MA from Lucknow University