MP Caste Certificate Status | मध्य प्रदेश जाति प्रमाणपत्र स्थिति कैसे चेक करे (eDistrict) 

मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल: जाति प्रमाण पत्र किसी भी धर्म, जाति या वर्ग के लिए बहुत आवश्यक दस्तावेजों में से प्रमुख होता है| इसी कड़ी में आज हम बात कर रहे है, मध्य प्रदेश जाति प्रमाणपत्र की, जो कि मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए बहुत ही आवश्यक डाक्यूमेंट्स की श्रेणी में आता है| मध्य प्रदेश जाति प्रमाण के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लोगों के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सम्बंधित जिले की तहसील से जारी किया जाता है। सामान्य श्रेणी (GEN) के लोगों को इसमें नहीं शामिल किया गया है, वह इसके लिए पात्र नहीं है| यदि आप भी SC, ST या फिर OBC श्रेणी से सम्बन्ध रखते है, और इसके लिए आवेदन कर रखा है, तो यहां MP eDistrict पोर्टल पर मध्य प्रदेश जाति प्रमाणपत्र स्थिति कैसे चेक करे, इसकी जानकारी से अवगत करा रहे है| 

mp caste certificate

MP Caste Certificate Overview 

योजना  मध्य प्रदेश आय प्रमाणपत्र योजना 
संस्था का नाम लोक सेवा प्रबंधन विभाग, मध्य प्रदेश    
लाभार्थी मध्य प्रदेश राज्य के SC, ST तथा OBC श्रेणी के नागरिक  
सहायता नंबर 181 (टोल फ्री) 
जाति प्रमाण पत्र स्थिति ऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट www.mpedistrict.gov.in/ 
ई मेल आईडी  lokseva001@gmail.com  

योग्यता  

  • आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है| 
  • इसमें केवल मध्य प्रदेश राज्य के एससी (SC), एसटी (ST) तथा ओबीसी (OBC) श्रेणी के लोग ही शामिल हो सकते है| 
  • मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी हो|  
  • आवेदक किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं रखता हो|  

डाक्यूमेंट्स     

मध्य प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए मांगे जाने वाले दस्तावेज जिन्हें स्कैन के माध्यम से संलग्न करना होता है, वह इस प्रकार है:-  

  • बिजली का लेटेस्ट बिल, हाउस टैक्स बिल या फिर टेलेफोन बिल 
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र  
  • मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र  
  • प्रधान, BDC या फिर स्थानीय पार्षद द्वारा सत्यापित पत्र|          
  • E Mail ID   
  • Mobile Number      
  • नवीन पासपोर्ट साइज़ फोटो     

मध्य प्रदेश जाति प्रमाणपत्र स्थिति कैसे चेक करे 

  • मध्य प्रदेश जाति प्रमाण पत्र का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mpedistrict.gov.in/ पर लॉगिन करे| 
  • इसके बाद आप “एम्० पी० लोक सेवा गारंटी पोर्टल” के विकल्प पर क्लिक करे| 
  • अब यहाँ “आवेदन की स्थिति जाने” वाले ऑप्शन को चुने| 
  • अब यहाँ “नए नागरिक पंजीयन करे” ऑप्शन पर क्लिक करे| 
  • मांगी गई जानकारी नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड सेट करे, लिंग, ई मेल, कन्फर्म पासवर्ड तथा कैप्चा कोड को भरे| 
  • अब “अपना मोबाइल नं. वेरीफाई करने के लिए क्लिक करें” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें| 
  • इस तरह से आप पंजीकृत हो जायेंगे, इसके बाद पुनः लॉग इन करे| 
  • अब इसमें आवेदन के समय दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर मोबाइल नंबर डालकर आवेदन के स्थति की जानकारी प्राप्त हो जाएगी| 

मध्य प्रदेश जाति प्रमाणपत्र आवेदन कैसे करे  

  • सर्वप्रथम आवेदक को MP eDistrict की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। 
  • अब फॉर्म में मांगी गई आपसे सम्बंधित जानकारी को सही – सही भरे| 
  • इसके बाद मांगे गए डाक्यूमेंट्स को अपलोड करने के लिए “Choose File” विकल्प को चुने, फिर डाक्यूमेंट्स को अटैच करके अपलोड कर दे| 
  • अब आवेदन शुल्क जमा कर दें| 
  • इसके बाद Save करके “Submit” ऑप्शन पर क्लिक करे| 
  • इस तरह से मध्य प्रदेश जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे| 

FAQ 

मध्य प्रदेश जाति प्रमाण पत्र किसे जारी किया जाता है? 

मध्य प्रदेश जाति प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए जारी किया जाता है| 

मध्य प्रदेश जाति प्रमाण पत्र कौन जारी करता है? 

मध्य प्रदेश जाति प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा जारी किया जाता है| 

Munendra Singh

Chief Blog Editor

सरकारी योजनाओ पर हिंदी ब्लॉग्गिंग का 8 वर्षो का अनुभव, MA from Lucknow University