Bihar Income Certificate Status | बिहार आय प्रमाण पत्र स्थिति कैसे चेक करे (RTPS 2) 

Bihar Aay Praman Patra Status: आय प्रमाण पत्र किसी भी राज्य के नागरिक लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है| इसके आधार पर ही व्यक्ति की आय का लेखा जोखा मिलाकर वार्षिक आय की गणना की जाती है, जिसके अनुसार ही उसे उस राज्य द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है| इसी कड़ी में हम बात कर रहे है, Bihar Income Certificate के बारे में, जो यहाँ के नागरिकों को बिहार सरकार द्वारा सम्बंधित जिले की तहसील से  जारी किया जाता है| आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता सरकारी नौकरी का फॉर्म भरने में, सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने में, स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति प्राप्त करने में तथा आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को आरक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त करने में तथा इसके अलावा भी कई स्थानों में इसकी जरूरत पड़ती रहती है| यदि आप भी बिहार राज्य के निवासी है, और बिहार आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रखा है, तो यहाँ RTPS पोर्टल पर बिहार आय प्रमाण पत्र स्थिति कैसे चेक करे, इसकी जानकारी दे रहे है| 

bihar income certificate status

RTPS Bihar Income Certificate Status Overview

योजना  बिहार आय प्रमाण पत्र योजना 
संस्था का नाम सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, बिहार    
लाभार्थी बिहार राज्य के किसी भी वर्ग के नागरिक  
Helpline Number 18003456215  
Bihar Income Certificate Status Online  
Official Website www.serviceonline.bihar.gov.in/  
E Mail ID Serviceonline.bihar@gov.in  

योग्यता  

  • आवेदक को भारतीय नागरिकता प्राप्त होनी चाहिए| 
  • बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए|  
  • आवेदक को किसी अन्य देश की नागरिकता प्राप्त न हो| 

डाक्यूमेंट्स     

  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र  
  • Latest Electricity Bill 
  • प्रधान, BDC या फिर स्थानीय पार्षद द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र|    
  • E Mail ID   
  • Mobile Number      
  • नवीन पासपोर्ट साइज़ फोटो     

बिहार आय प्रमाण पत्र स्थिति कैसे चेक करे  

  • सबसे पहले RTPS 2 के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करे| 
  • इसके बाद “नागरिक अनुभाग” में “आवेदन की स्थिति देखें” ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब यहाँ आपको “Through Application Reference Number” या फिर “Through OTP/Application Details” विकल्प को चुनना होगा| 
  • इसके बाद कैप्चा कोड को भरे, और “Submit” ऑप्शन पर क्लिक कर दें| 
  • इस तरह से आप बिहार आय प्रमाण पत्र का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकेंगे| 

Bihar Income Certificate Online Registration @ RTPS             

  • Bihar Income Certificate ऑनलाइन आवेदन के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट www.serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाएँ। 
  • अब यहाँ आपको “ऑनलाइन आवेदन” विकल्प पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आय प्रमाण पत्र वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा| 
  • अब  Applicant को अपने विवरण में सही – सही जानकारी भरना होगा| 
  • अब अपनी जानकारी भरने के बाद “Choose File” वाले ऑप्शन में जाकर फोटो अपलोड करना होगा| 
  • इसके बाद अपने Profession को सेलेक्ट करे, तथा अन्य आय के साधनों को भरें| 
  • अब अंत में स्व-घोषणा अनुभाग में “I Agree” ऑप्शन पर टिक करे, और कैप्चा कोड भर दें| 
  • इसके बाद यदि आपके फॉर्म में सभी जानकारी सही है, तो “Proceed” विकल्प पर क्लिक कर दें| 
  • इस तरह से बिहार आय प्रमाण पत्र कर आवेदन कर सकेंगे| 

FAQ 

आय प्रमाण पत्र बनने में कितने दिन का समय लगता है? 

आय प्रमाण पत्र बनवाने में 15 से 20 दिन का समय लगता है| 

बिहार आय प्रमाण पत्र बनवाने में कितना शुल्क लगता है? 

आय प्रमाण पत्र बनवाने में 10 रुपये का शुल्क देना होता है| 

Income Certificate की वैधता कितने दिन की होती है? 

आय प्रमाण पत्र की वैधता 1 वर्ष होती है, क्योंकि लोगों की प्रतिवर्ष आय बढ़ती या घटती है|    

Munendra Singh

Chief Blog Editor

सरकारी योजनाओ पर हिंदी ब्लॉग्गिंग का 8 वर्षो का अनुभव, MA from Lucknow University